ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, हादसे में दूल्हा और दुल्हन की भी गई जान

14-Mar-2020 11:10 AM

DESK: ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं. घटना राजस्थान के जोधपुर के शेरगढ़ की है. 

भगवान के दर्शन करने जा रहे थे सभी

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था. दोनों की शादी 27 फरवरी को ही हुई थी. परिवार के लोग दोनों के साथ मंदिर में भगवान का दर्शन करने जा रहे थे इस दौरान ही यह हादसा हुआ.

3 घायलों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल 3 लोगों को जोधपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. सभी 11 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.  हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. किसी तरह से बोलेरो से पुलिस ने शव निकाला.