दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jan-2020 10:10 PM
DESK: जेएनयू में आज फीस बढ़ोतरी में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हो गई. इसमें छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष घायल हो गईं. घोष ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि नकाबपोश गुंडों ने मुझे बुरी तरह पीटा है. कई नकाबपोश कैंपस में कई छात्रों पर भी हमला कर दिया. मारपीट में घायल 18 छात्र एम्स में भर्ती हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सामने आ गया है.

भारी संख्या में पुसिस बल तैनात
जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर योगेंद्र यादव के साथ भी हाथापाई हुई. जेएनयू में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि हालात काबू में हैं. भारी संख्या में छात्र संगठनों ने मारपीट की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है.

इस घटना के बाद राजनीति तेज
इस घटना के बाद अब राजनीति तेज हो गई है राहुल गांधी ने कहा कि देश की फासीवादी सरकार छात्रों की बुलंद आवाज से डर गई है और जेएनयू में आज हुई घटना इसका उदाहरण है. कई राजनीतिक दलोंं ने इस घटना के बहाने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. वही, घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ले रहे हैं. दिल्ली के पुलिस आयुक्त से बात भी की है. इस घटना की जांच कर रिपोर्ट मांगी हैं.