बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-May-2023 12:12 PM
By First Bihar
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से निकल कर सामने आ रही है। जहां किश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। इसमें 2 से 3 लोग सवार थे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना पहाड़ी जिले के मारवाह इलाके में हुई। इसको लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस हेलिकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि, जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वह इलाका किश्तवाड़ का क्षेत्र है। जहां बीते दो-तीन दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके बाद अब सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त के कारण मुश्किलें अधिक बढ़ गई है। वहीं, इससे पहले 26 मार्च को भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर केरल के कोच्चि में नेदुंबसेरी हवाईअड्डे के रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
आपको बताते चलें कि, कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि दुर्घटना दोपहर 12.25 मिनट पर हुई थी, जब वह प्रशिक्षण कार्यक्रम पर था। अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और ओमान से एक विमान को तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...