ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / केंद्रीय मंत्री ने 370 हटाए जाने पर कहा- परमात्मा को भी था इंतजार...

केंद्रीय मंत्री ने 370 हटाए जाने पर कहा- परमात्मा को भी था इंतजार कि PM मोदी जैसे महापुरूष के हाथों यह हो पुण्य काम

18-Jan-2020 07:50 PM

DESK: पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में केंद्र के मंत्री जमकर तारीफ कर रहे हैं. तारीफ के चक्कर में वह कुछ भी बोल जाते है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि परमात्मा को भी यही इंतजार था कि पीएम मोदी जैसे महापुरूष धरती पर आए और 370 को जम्मू कश्मीर से हटाए. यह बयान एक सभा को संबोधित करते दिए. जिससे सुन लोग भी हैरत में पढ़ गए.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का हमें इसलिए इतना इंतजार करना पड़ा, क्योंकि परमात्मा को भी यही मंजूर था कि यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई महापुरुष धरती पर उतरे और ये पुण्य कार्य उनके हाथों से ही हो. इस बयान को लेकर अब तरह-तरह के चर्चा होना शुरू हो गया है. बता दें कि जितेंद्र जब भी जम्मू-कश्मीर जाते हैं तो विवादित बयान देते रहते हैं. इससे पहले भी वह मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि 370 हटाए जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. 14- 15 अगस्त की आधी रात की तरह 31 अक्टूबर और एक नवंबर की रात भी महत्वपूर्ण है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर आधिकारिक तौर पर केंद्रशासित प्रदेश बना. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में क्लास सेंटर के उद्घाटन और स्पोर्ट स्टेडियम की आधारशिला रखने के दौरान यह बयान दिया. बता दें कि मोदी की नजरों में लोकप्रिय बनने रहने के लिए कई बीजेपी के नेता इस तरह के बयान देते रहते हैं. इस तरह के बयान बिहार से चुनकर संसद पहुंच नेता और केंद्रीय मंत्री भी देते रहते हैं.