अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Nov-2020 01:15 PM
PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. इसकी घोषणा राजनाथ सिंह ने की. एनडीए में शामिल सभी 4 घटक दलों के नेताओं के मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में शामिल हुए. विधानमंडल दल की बैठक शुरू. उसके बाद नीतीश कुमार का नाम तय हुआ.
बीजेपी ने ठोका दावा
बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने कहा है कि सरकार गठन में डिप्टी सीएम कोई मुद्दा नहीं है लेकिन स्पीकर का पद बीजेपी के पास ही रहेगा. संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को किस को नेता बनाना हैं वह तय करेंगे. बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम के नाम पर पासवान ने कहा कि बैठक के दौरान अपने शीर्ष नेताओं को तय करना है. वह जिसको बनाएंगे वह सभी को मंजूर होगा. कई नामों के चर्चा होने पर कहा कि नाम पर सिर्फ चर्चा करना ठीक नहीं है.
नीतीश कुमार को चुना गया नेता
सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक हो रही थी. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, मंगल पांडेय, हम के जीतन राम मांझी, वीआईपी के मुकेश सहनी, जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा,आरसीपी सिंह समेत नवनिर्वाचित बीजेपी,हम, वीआईपी और जेडीयू के विधायक बैठक में शामिल हुए.