रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Jul-2021 06:31 AM
PATNA : पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात औऱ उनका गुणगान करके जीतन राम मांझी जब दिल्ली गये हैं तो उनका मिजाज फिर बदल गया है. दिल्ली में मांझी ने एक बार फिर नीतीश कुमार के शराबंदी कानून पर हमला बोला है. मांझी ने कहा है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की जरूरत है.
दिल्ली में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी का ना के बराबर असर है. शराबबंदी कानून के शिकार गरीब लोग हो रहे हैं. मांझी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर काफी पैसा खऱ्च हो रहा है. जहरीली शऱाब पीकर लोग मर रहे हैं. इस कानून के शिकार गरीब लोग हो रहे हैं. मांझी ने फिर से कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की जरूरत है.
जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर जितने लोग जेल में बंद हैं उनमें 75 प्रतिशत गरीब लोग हैं. जो गरीब जेल में बंद हैं उनका परिवार-बच्चे खाने के बिना बिलख रहे हैं. गरीबों के बारे में कहा जा रहा है कि वे शराब पी रहे हैं. लेकिन पैसे वाले लोग खूब शराब पी रहे हैं. उन्हें ना कुछ कहा जा रहा है औऱ ना कुछ किया जा रहा है.
नीतीश कुमार में पीएम बनने की योग्यता
नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून पर हमला बोलने के साथ साथ जीतन राम मांझी ने उनकी तारीफ कर दी. मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार में देश को चलाने की क्षमता है. लेकिन फिलहाल एनडीए में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं है. जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए में मजबूती के साथ है औऱ रहेगी. बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है. जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव तीन महीने में सरकार गिर जाने की भविष्यवाणी कर रहे हैं लेकिन ही विधायक नाखुश हैं. तेजस्वी यादव की हालत तो ये है कि वे जब अपने ही विधानसभा क्षेत्र में गये तो लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखा दिया.