Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
31-Dec-2020 02:42 PM
DESK : नए साल में रिलांयस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए सभी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री करने का ऐलान किया है.जिसके बाद अब 1 जनवरी 2021 से सभी लोकल वॉयस कॉल्स फ्री होंगे.
आपको बता दें कि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा डोमेस्टिक वॉयस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस लगाने के बाद कुछ महीने पहले रिलायंस जियो ने जियो से दूसरे नंबर पर लोकल कॉल्स के लिए पैसे लेने शुरू किए थे. इसके लिए कई प्लान भी लॉन्च किए गए थे.
लेकिन अब ट्राई ने 1 जनवरी से डोमेस्टिक वॉयस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस बंद करने का ऐलान किया है, जिसके बाद अब रिलांयस जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अलग से पैसे नहीं लेने का ऐलान किया है. रिलायंस जियो ने भी लोकल ऑफनेट कॉल्स को फ्री करने का ऐलान कर दिया है.
हालांकि यहां कंपनी ने साफ किया है कि फ्री ऑफ नेट कॉलिंग का ये मतलब नहीं है कि जियो कस्टमर्स बिना किसी प्लान ऐक्टिवेट किए ही फ्री कॉलिंग कर पाएंगे. पहले के जो प्लान्स हैं वो वैसे ही काम करेंगे. यानी जितनी आपके प्लान की वैलिडिटी है अब उसमें ऑन नेट और ऑफ नेट कॉलिंग के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा.