CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
08-Jul-2022 04:02 PM
DESK : अपने साले की पत्नी से फोन पर kiss मांगना एक रंगीन मिजाज जीजा को काफी भारी पड़ गया। जीजा के इस हरकत से परेशान साले की पत्नी ने थाने में केस दर्ज कराया दिया। आरोपी जीजा साले की पत्नी से अक्सर अनजान नंबर से फोन कर उससे अश्लील बाते करता था। मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को एक अनजान नंबर से फोन आया था। जब महिला ने फोन करने वाले से उसका नाम पूछा तो उसने पहले kiss देने की मांग की और बाद में नाम बताने की बात कही। जिसके बाद महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद युवक महिला को फोन कर अक्सर अश्लील बातें करता था। इसी बीच युवक ने महिला की ननद के मोबाइल पर भी फोन किया और उससे भी अश्लील बाते करने लगा।
महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घर के लोगों ने जब मोबाइल नंबर की छानबीन की तो सारा मामला सामने आ गया। फोन करने वाले युवक का ससुराल महिला के गांव में था और वह रिश्ते में जीजा लगता था। महिला और उसकी ननद गांव में ही युवक के ससुराल पहुंची और उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को युवक की करतूत के बारे में बताया।
जिसके बाद आरोपी जीजा महिला और उसकी ननद पर भड़क गया और दोनों परिवारों के बीच जमकर दहासुनी हुई। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।