बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं
10-Aug-2020 11:06 AM
DESK : जीजा और साली का रिश्ता है यूं तो मजाक से भरा होता है लेकिन जीजा की गलत हरकतों से परेशान एक साली ने इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई है। जीजा के अश्लील मैसेज से परेशान साली ने तंग आकर खुदकुशी कर ली है। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है जहां साली ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
पूरा मामला भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है। यहां एक महिला के खुदकुशी की वारदात सामने आई है। पुलिस की छानबीन शुरू हुई तो हैरत वाला घटनाक्रम सामने आया। 25 साल की जिस महिला ने खुदकुशी की वह दरअसल अपने जीजा से परेशान थी। मृतका ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड से पहले छोड़े गए नोट में उसने लिखा है कि उसके जीजा की तरफ से अक्सर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जाते थे। जीजा लगातार अपनी साली के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जिससे तंग आकर साली ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मैसेज के जरिए अवैध संबंध बनाने के लिए जीजा की तरफ से धमकी दी गई। पप्पू नाम के इस शख्स पर अपनी साली को परेशान करने का आरोप लगा है। मृतका की शादी इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स के साथ 3 साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है लेकिन वह लगातार अपने जीजा की हरकतों से परेशान थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की जांच में जुट गई है।