Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
03-Aug-2024 11:09 AM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में 'चक्रव्यूह' वाले भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके यहां रेड करने की तैयारी में है. राहुल ने गत 29 जुलाई को अपने भाषण में 'चक्रव्यूह' का उल्लेख करते हुए कहा कि ईडी के 'इनसाइडर्स' ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। उसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल झूठ की खेती करते हैं।
राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। इसके अलावा उनको कुछ भी नहीं आता है। मोदी सरकार में यदि कोई भी गलत काम करेगा तो बचेगा नहीं। अब राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वो गलती किए हैं या नहीं। ऐसे में यदि उनको यह मालूम है कि रेड होने वाली है तो फिर अधिकारी का भी नाम बता दें।
दरअसल, 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' बनाया गया है। जिसमें सभी लोग फंसे हुए हैं।
उधर, अपने भाषण के एक दिन बाद राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा, "जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।"