BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
11-Sep-2024 11:37 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार के ग्रामीणों इलाकों में अभी भी लोग बिना किसी डिग्री लिए इलाज कर रहे 'डॉक्टर साहब' पर निर्भर रहते हैं। इसकी वजह से कई बार लोगों की अपमी जान से हाथ धोना पड़ता है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सरकार पहल तो कर रही है। लेकिन, यह चीज़ें पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है। इस वजह से लोगों को कठनाई उठानी पड़ रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से सामने आया है। जहां झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सहरसा के बरियाही बाजार में एक महिला की तबियत अचानक से खराब हो गई। उसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल न जाकर पास के ही एक दवा दूकान में बिना डिग्री लिए लोगों की इलाज करने वाले दवा दुकान में बने क्लिनिक में चली गई। जहां से इस महिला को कुछ दवाई दी गई। लेकिन, इस दवा के सेवन के साथ ही महिला की तबियत ठीक होने के वजाय और अधिक बिगड़ने लगी। उसके बाद इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को लगी।
वहीं, जब महिला के अधिक बीमार होने की जानकारी परिजनों को मिली तो उनलोगों ने महिला को इलाज के लिए बरियाही अस्पताल लेकर आए। लेकिन,यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया।
उधर, घटना को लेकर मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी तबियत खराब होने के बाद दवा दुकान गई थी। जहाँ उसे इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उसे बरियाही अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन द्वारा बरियाही बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।