Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
07-Sep-2023 08:09 PM
By SONU
NAWADA: बिहार के नवादा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत एक बार फिर सामने आई है। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। झोलाछाप डॉक्टर की वजह से बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग आरोपी संजय पंडित पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कह रहे हैं।
बताया जाता है कि नरहट थाना क्षेत्र के दायबिगहा गांव निवासी कन्हैया चौहान के बेटे को जख्म हो गया था। जिसका इलाज चातर गांव स्थित एक क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था। इलाज के क्रम में झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी और कुछ ही देर में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी आक्रोशित है और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि झोलाछाप डॉक्टर संजय पंडित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।
