बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
26-Sep-2024 09:13 AM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड के बोकारो-गोमो रेलवे रूट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया है। यह मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। जिसमें वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। वंदे भारत ट्रेन को चंदरपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।
दरअसल, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण अप और डाउन की करीब दर्जनभर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन मुख्य मार्गों पर चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 3-4 मिनट की देरी हो रही है।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मालगाड़ी के डिब्बे जमीन पर पलटे हुए देखे जा सकते हैं। रेलवे विभाग राहत कार्य में जुटा हुआ है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।