बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
24-Jun-2023 02:40 PM
By First Bihar
GUMLA : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गुमला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में ट्रक और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति चिंताजनक रहने के कारण गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसे गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की सीधी टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई है। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जिले के पुराने पेट्रोल पंप के सामने हुई। मरने वालों में बाइक सवार नवडीहा के लेसाटोली निवासी रवींद्र उरांव और दूसरे रवींद्र के दोस्त शामिल हैं। जबकि तीसरा बाइक सावर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पहले सीएचसी घाघरा पहुंचा गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे गुमला से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। चालक सुधीर घटना के बाद से फरार है।