BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
05-Feb-2022 08:51 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां झारखंड एसटीएफ की टीम बिहार पहुंची है। सेना की गोलियां खरीदकर अपराधियों को सप्लाई करने के मामले में STF की टीम रांची से पटना पहुंची है। टीम उस शख्स को तलाश कर रही है, जिसने गिरफ्तार बीएसएफ जवान से हजारों चक्र गोलियां खरीदी थीं। यह डील पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई थी।
गिरफ्तार बीएसएफ जवान से जिस शख्स ने सेना की गोलियां खरीदी थी उसने उन गोलियों की सप्लाई किसे और कहां की इसकी जानकारी एसटीएफ की टीम जुटा रही है। बेची गई गोलियों में पिस्टल से लेकर AK-47 तक की गोलियां शामिल हैं। हालांकि झारखंड एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को जानकारी दिए बगैर एसटीएफ की टीम होटल पहुंची और होटल के रजिस्टर की फोटोकॉपी अपने साथ ले गई।
बताया जा रहा है कि साल 2021 के दिसंबर महीने में झारखंड एसटीएफ ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर धनबाद से उपेन्द्र कुमार नामक शख्स की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में गिरफ्तार उपेन्द्र कुमार ने नक्सली को गोली सप्लाई करने की बात स्वीकार की थी और बताया था कि सारण के सोनपुर निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया था। वह बीएसएफ का जवान था।
झारखंड में तैनाती के दौरान उसकी पहचान हजारीबाग के एक अपराधी से हुई थी। उसी ने पटना के उस शख्स से उसकी मुलाकात कराई थी। इसके बाद अरुण उसे 100 रुपये की दर से सरकारी गोलियां देने लगा। उक्त शख्स ने कोतवाली थाना इलाके के एक होटल में बुलाकर उसे उपेंद्र से मिलाया था। तब से उपेंद्र भी उसका खरीदार बन गया।