बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
20-May-2020 04:05 PM
RANCHI: झारखंड में लॉकडाउन 4 में सरकार ने शराब बेचने की अनुमति दे दी है. जिसके बाद शराब पीने वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला. नए तो नए बुजुर्ग भी इसमें कम नहीं रहे. वह भी शराब पीकर सड़क पर झूमते हुए नजर आए.
पतरातू में बीच सड़क पर बैठे बुजुर्ग
रामगढ़ के पतरातू में दो बुजुर्ग शराब पीकर झूमते हुए दिखे. यहां तक की स्कूटी को बीच सड़क पर गिराकर दोनों बैठ गए. एक हाथ जोड़कर अपना करतब दिखाते रहे. इस दौरान देखने वालों की भीड़ जुटी रही. बाद में लोगों ने जबरन सड़क से हटाकर किनारा किया.
धनबाद में बोतल मिली तो चूम लिया
धनबाद में जैसे ही शराब की दुकानें खुली तो सैकड़ों लोग दुकानों पर शराब खरीदने के लिए पहुंचे. जैसे ही एक शख्स के हाथ में रम की बोतल मिली तो उसका खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह बोतल को चुमने लगा. झारखंड में आज से शराब की दुकानें खुल गई है. सरकार ने कोरोना संकट में राजस्व बढ़ाने को लेकर 22 फीसदी वैट और बढ़ा दिया है. जिससे शराब और महंगी हो गई है. लेकिन इसका असर खरीदारों पर नहीं दिखा. शराब की बिक्री तीन तरीके, दुकानों से सीधी बिक्री, होम डिलीवरी और ई-टोकन से की जा रही है.
इन शहरों में शराब की होम डिलिवरी
झारखंड के नौ बड़े शहरों में शराब की होम डिलिवरी की सुविधा दी गयी है. सरकार ने रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर, हजारीबाग रामगढ़ और पलामू में घर तक शराब की बोतल पहुंचाने की सुविधा दी है.