बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
10-Nov-2019 03:34 PM
RANCHI: जो कभी दूसरों को टिकट बांटते थे वह आज एक टिकट के लिए अलग-अलग पार्टियों के दरवाजे पर परिक्रमा करने को मजबूर है. यह हाल झारखंड के पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू का हैं. प्रदीप घाटशिला से तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावे वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने कांग्रेस से अपने सीट को लेकर दावा किया तो बताया गया है कि आपका दावा फिलहाल पेंडिंग में है.
जेएमएम के कारण प्रदीप का पता होगा साफ
प्रदीप का झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पता साफ होने के कगार पर है. इसकी भनक मिलते ही वह हेमंत सोरेन से मुलाकात की. लेकिन हेमंत ने कोई भाव नहीं दिया. प्रदीप की सीट घाटशिला महागठबंधन में जेएमएम के हिस्से में चली गई है. कांग्रेस की इस सीट पर जेएमएम ने अपना दावा किया था. लेकिन जेएमएम के आगे सरेंडर कर चुकी कांग्रेस ने इसका विरोध तक नहीं किया. जिससे कारण यह सीट जेएमएम के खाते में चली गई. जेएमएम अपने जिला अध्यक्ष को यहां से उतारने की तैयारी में है.
कांग्रेस छोड़ेंगे
बताया जा रहा है कि हेमंत से बात नहीं बनने के बाद प्रदीप ने आजसू के नेताओं से भी मुलाकात की. लेकिन अभी इनको कुछ भरोसा नहीं दिया गया है. बताया तो यह भी जा रहा है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को टाटा बॉय-बॉय कर सकते हैं. बता दें कि झारखंड महागठबंधन ने सीटों का ऐलान दो दिन पहले ही कर चुका है. जिसमे जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद के हिस्से में 7 सीटें आई है. कुछ सीटों पर विवाद अभी जारी है.