बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
14-Dec-2019 09:33 PM
DEOGHAR: झारखंड मेंं एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता वापसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं. इस मेहनत के साथ ही मंदिर में भगवान का दर्शन कर कृपा बनाए और जीत दिलाने की कामना भी कर रहे हैं.
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा
अमित शाह ने आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की. उसके बाद ट्वीट किया कि ‘’ झारखंड के देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा बैद्यनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें. हर हर महादेव.’’
बीजेपी ने 65 पार का दिया है नारा
शाह ने आज झारखंड में तीन चुनावी सभा को संबोधित किया. गिरिडीह में सबसे पहले जनसभा को संबोधित किया. फिर देवघर और बाघमारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर हमला बोला. शाह ने देवघर में कहा कि तीन चरण के मतदान में भाजपा के लिए दिखे समर्थन से यह स्पष्ट है कि झारखंड की जनता ने फिर से भाजपा सरकार बनाने का ठान लिया है. पीएम मोदी और सीएम रघुवर की जोड़ी ने विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. हम झारखंड के विकास के लिए संकल्पित हैं. बाघमारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस और JMM का गठबंधन राजनीतिक अवसरवादिता का गठबंधन है. जिसका उद्देश्य है किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना और प्रदेश को लूटना. भाजपा के 5 वर्ष के कल्याणकारी शासन से आज पूरे प्रदेश में भाजपा को गजब का समर्थन मिल रहा है. बता दें कि झारखंड में बीजेपी ने इस बार 65 पार का नारा दिया है. इस 65 पार के चक्कर में बीजेपी ने अपने गठबंधन के सहयोगी दलों को भी किनारा कर दिया है और सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है.