ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

चुनावी बिगुल के बाद बोले हेमंत सोरेन, 7 नवंबर तक गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला

01-Nov-2019 10:46 PM

RANCHI : झारखंड में चुनावी बिगुल बजने के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने गठबंधन और सीट शेयरिंग पर जल्द तस्वीर साफ कर लेने का दावा किया है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि 7 नवंबर तक हम हर हाल में गठबंधन और सीटों के तालमेल पर फैसला कर लेंगे।

हेमंत सोरेन ने कहा है कि गठबंधन में जेवीएम के शामिल होने की संभावना पर कहा है कि बाबूलाल मरांडी की रणनीति में भले ही नेतृत्व और गठबंधन शायद मुद्दा ना हो लेकिन जेएमएम के लिए गठबंधन और के साथ-साथ नेतृत्व बड़ा मुद्दा है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह फ्रेंडली फाइट के पक्ष में नहीं है। इससे विपक्षी गठबंधन को नुकसान पहुंच सकता है हालांकि हमने यह साफ कर दिया है कि जेएमएम नेतृत्व अपने पास रखिएगा और हम बहुमत से ज्यादा के आंकड़ों वाली सीटों के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। 

झारखंड में विपक्षी गठबंधन को लेकर सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 44 से 42 सीटों पर, कांग्रेस 27 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस गठबंधन में लेफ्ट को 5 और आरजेडी को भी 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।