BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
14-Apr-2020 09:51 PM
RANCHI : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। मंगलवार को झारखंड में तीन नये केस सामने आए हैं। दो मरीज रांची के हॉटस्पाट हिंदपीढ़ी से सामने आया है जबकि तीसरा मामला सिमडेगा में मिला है। झाऱखंड में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 27 तक पहुंच गयी है।
झारखंड में मिले तीनों नये केस का कनेक्शन तबलीगी जमात से जुड़ा है। तीनों तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आये थे। हिंदपीढ़ी के कोहिनूर चौक से दो मामले हैं जो तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आये थे, जबकि सिमडेगा में मिला संक्रमित व्यक्ति तबलीगी जमात में शामिल होकर दिल्ली से लौटा था। अब यह तीनों किन-किन लोगों केसंपर्क में रहे, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।
रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने तीनों ही मामलों की पुष्टि की है। झारखंड में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें दो की मौत हो चुकी है। 25 मरीज फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं मतलब कि अभी तक कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है। झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि जो भी नए मरीज मिले हैं वे उन जगहों से ही मिले हैं जहां कोरोना के मरीज पहले से मिल चुके हैं। ऐसे चार स्पॉट के अलावा नई जगहों पर कोरोना का संक्रमण अभी नहीं मिला है।