ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, सभी वर्गों को ध्यान में रखा, ये वादें किए

27-Nov-2019 12:55 PM

RANCHI: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर समेत अन्य नेताओं ने संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में सभी वर्गों का खास ध्यान रखा है.


संकल्प पत्र में आदिवासियों के लिए कई बड़े वादे किये गये हैं. बीजेपी ने वादा किया कि 2022 तक आदिवासियों के 70 नए मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही आदिवासियों के लिए व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा का एक केंद्र बनाया जाएगा. आदिम जनजातियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाई जाएंगी. संकल्प पत्र में बेटियों के लिए भी विशेष योजनाओं का जिक्र किया गया है. संकल्प पत्र में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.


संकल्प पत्र जारी करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने 5 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से किया गया वादा 5 साल में पूरा किया गया है. रघुवर दास ने कहा कि SC/ST आयोग का गठन बीजेपी सरकार ने किया. वहीं ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग को भी बीजेपी की सरकार ने बंद कराया. सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने मछली पालन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाया और हमारे काम से जनता में संतोष है.