बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Nov-2019 11:38 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एलजेपी झारखंड की 50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आज शाम पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी जाएगी। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद इसका एलान किया है।
लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर मुकाबले में उतरना चाहती थी लेकिन बीजेपी की तरफ से एलजेपी को तरजीह नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक एलजेपी ने शुरुआत में 9 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया था लेकिन बाद में यह घटकर 3 तक पहुंच गया। लेकिन बीजेपी एक सीट पर भी एलजेपी को एडजस्ट करने को तैयार नहीं थी लिहाजा अब चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया है कि एलजीपी झारखंड के 50 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार देगी।
बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड पहले ही झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का फैसला कर चुका है। अब लोक जनशक्ति पार्टी भी झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। बिहार में एनडीए गठबंधन के तीनों घटक दल पड़ोसी राज्य के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनावी मुकाबला करते दिखेंगे।
झारखंड में चुनाव लड़ने का आख़िरी फ़ैसला प्रदेश इकाई को लेना था।लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने यह फ़ैसला लिया है पार्टी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।आज शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का एलान हो जाएगा।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) November 12, 2019