BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
08-Nov-2019 04:24 PM
PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीट शेयरिंग पर अधिकारिक घोषणा कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं ने सीटों के तालमेल की घोषणा की है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने सीट बंटवारे को लेकर एलान किया है उनके साथ हेमंत सोरेन भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे हैं लेकिन आरजेडी का कोई भी नेता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखा है।
कांग्रेस ने हेमंत सोरेन को विपक्षी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जो नंबर जारी किए गए हैं उसके मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 31 और आरजेडी के लिए 7 सीटें रखी गई हैं।
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में किसी तरह की कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। आरजेडी की नाराजगी को लेकर आरपीएन सिंह ने कहा है कि किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है हालांकि विश्रामपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में दे दी गई है। आपको बता दें कि बिश्रामपुर विधानसभा सीट को लेकर ही कांग्रेस और आरजेडी के बीच बात नहीं बन सकी। अब कांग्रेस और जेएमएम नेताओं की घोषणा के बाद इंतजार करना होगा कि क्या आरजेडी इस फैसले से सहमत होती है यह कोई अलग राह चुनती है।
झारखंड पहले फेज में 13 सीटों पर चुनाव को लेकर सीटों का एलान
जेएमएम को गुमला, विशनपुर, लातेहार, गढ़वा, कांग्रेस को लोहरदगा, मनिका, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, भवनाथपुर और राजद को छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा पहले फेज को लेकर मिली है.