बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
23-Nov-2019 07:14 AM
JHARKHAND: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड में नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने झारखंड के लातेहर में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के चार जवान शहीद हो गए.
नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुकिया उरांव, कांस्टेबल दिनेस कुमार, कांस्टेबल सिकंदर सिंह और पुलिस गाड़ी के चालक यमुना राम के रूप में हुई है.
इस घटना पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि 'लातेहार में वीर जवानों पर किया गया हमला कायरता है. मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पूरा झारखण्ड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.'
बता दें कि यह नक्सली हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. हमले के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी होने की खबर है. इस इलाके में 30 नवंबर को ही पहले चरण में मतदान होना है. यह जिला नक्सली प्रभावित माना जाता है.