BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
17-Jul-2022 03:08 PM
JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है, जहां दर्दनाक नाव हादसे में 8 लोग डैम में डूब गए जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचाई है। फिलहाल 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है और लापता लोगों के सुरक्षित होने की कामना की है।
दरअसल, रविवार को कुछ लोग अपने परिवार के साथ मरकच्चो स्थित पचखेरो डैम घुमने के लिए पहुंचे थे। सुबह 10 बजे सभी नाव पर सवार होकर डैम में बोटिंग का लुत्फ उठा रहे थे। जैसे ही नाव बीच डैम में पहुंची, अनियंत्रित होकर डूबने लगी। जिसके बाद वहां हाहाकार मच गया। सभी ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन नाव पर सवार 8 लोग गहरे पानी में डूब गए जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचाई।
डूबने वाले लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र स्थित खेतों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लापता हुए लोगों में 40 वर्षीय सीताराम यादव, उनके तीन बच्चे 16 वर्षीय सेजल कुमार, 8 वर्षीय हर्ष कुमार और 5 वर्षीय बउआ जबकि प्रफुल्ल सिंह के 16 वर्षीय बेटे राहुल कुमार और 14 वर्षीय अमित शामिल हैं। वहीं प्रदीप सिंह अपने दो बच्चे 14 साल की पलक कुमारी और 17 साल का शिवम सिंह भी डैम में डूब गए हैं।

