खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
12-Jul-2022 01:35 PM
JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और झारखंड दौरे पर हैं। पटना में प्रधानमंत्री का आगमन शाम 5:20 बजे होगा। इससे पहले देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई योजनाओं का भी सौगात दिया। पीएम मोदी के देवघर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसंन्न हो जाता है। आज मुझे देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैधनाथ के आशीर्वाद से 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक के योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। देवघर एम्स का सपना लोगों ने लंबे समय से देखा था अब यह सपना साकार हो गया है। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। विकास की इन सभी परियोजनाओं के लिए हम झारखंड वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य का विकास होगा तब ही देश का भी विकास होगा। 13 हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ उससे झारखंड के साथ अन्य राज्यों की भी कनेक्टविटी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था और आज इसका उद्घाटन कर रहे हैं। झारखंड को आज दूसरा एयरपोर्ट मिला है। सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है।
पीएम मोदी आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कई लोगों ने तो पहली बार यात्रा की। कनेक्टिविटी के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। दूर्गम क्षेत्रों में बिजली,पानी, गैस,अस्पताल पहुंचाने के लिए मिशन के तौर पर काम हुआ है। हम अभाव को अवसर में बदल रहे हैं।