खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
11-Sep-2021 10:13 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग के सीने में चाबी घोंपकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मामला रांची के कांके इलाके का है. मृतक मांडर का रहने वाला है और उसका नाम अरबाज़ है. वह कांके इलाके में स्थित एक दुकान में काम करता था. पुलिस के अनुसार, हत्यारे की भी पहचान कर ली गई है. हत्यारे का नाम अमन बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद अरबाज की हत्या कर दी गई.
पुलिस का कहना है कि अरबाज के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी अमन के घर पुलिस गए थे, लेकिन वहां अपने घर से फरार है. मृतक और आरोपी के बीच पहले से दोस्ती थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया.
पुलिस आशंका जता रही है कि इस हत्याकांड में आरोपी अमन के अलावा भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं. आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या क्यों हुई और किन-किन लोगों ने की इस बात का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.