Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
28-Sep-2021 07:33 PM
RANCHI : महिला सिपाही की बेटी से बलात्कार का एक मामला सामने आया है. थाने में तैनात साथी जवान के ऊपर महिला सिपाही की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं बदमाश सिपाही ने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला दुमका का है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तैनात एसआइआरबी के जवान निरंजन कुमार कोरवा ने अपनी सहकर्मी महिला सिपाही की बेटी के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़ित महिला सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर गढ़वा के रहने वाले स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान निरंजन कुमार कोरवा को गिरफ्तार जेल में डाल दिया.

इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला सिपाही का पति भी किसी दूसरे जिले में एसआइआरबी का जवान है. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही किसी काम से बाहर गई थी. इस दौरान आरोपी जवान उसके घर गया और किशोरी को बाहर बुलाया और समीप के पेड़ के पास उसके साथ बलात्कार किया.

इतना ही नहीं आरोपी सिपाही ने पीड़ित बच्ची को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा. पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपित जवान को धर दबोचा और उसे जेल में डाल दिया. इस मामले में डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि गढ़वा के रहने वाले आरोपी जवान निरंजन कुमार कोरवा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.