Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Nov-2019 12:41 PM
RANCHI: झारखंड स्थापना दिवस का आज 19 साल है. इस स्थापना दिवस समारोह में पर झारखंडवासी और सीएम रघुवर दास को कई नेताओं ने बधाई दी हैं. इसके साथ ही भगवान बिरसा को भी लोगों ने याद किया है. आज देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी हैं. रघुवर दास ने भगवान बिरसा के प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया. दास ने ट्वीट किया कि ''धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की समाधि और प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. भगवान बिरसा मुंडा ने ऐसे झारखंड की कल्पना की थी जहां सुशासन हो, समृद्धि हो. हम उनके सपनों के झारखंड के निर्माण में जुटे हैं.''
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति ने रामनाथ कोविंद ने झारखंवासियों को बधाई दी है. ट्वीट किया कि जोहार झारखंड! स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है. मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें.
पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि’’ झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे. रघुवर दास ने इसका जवाब दिया ट्वीट के माध्यम से दिया कि ‘’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से धन्यवाद. हर पल झारखंड का ख़्याल रखने के लिए, राज्य की हर ज़रूरत को पूरा करने के लिए सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की ओर से आपका आभार. आपके नेतृत्व में हम भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने में जुटे हैं’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट कर किया कि’’ झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों व बहनों को हृदयपूर्वक बधाई. प्राचीन संस्कृति की धरोहर भगवान बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि का वैभवशाली इतिहास है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में प्रदेश नित नये मापदंड स्थापित करेगा.’’