बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
24-Nov-2019 06:02 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. कांग्रेस ने दावा किया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो चलाने के लिए रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी.
मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने वादा किया कि जब तक नौकरी नहीं मिलती है तब तक परिवार के एक सदस्य को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. किसानों के 2 लाख रुपए तक का लोन को माफ कर दिया जाएगा. अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया जाएगा. अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सरकारी बस में फ्री सफर कराया जाएगा. पेट्रोल और डीजल पर वैट कम किया जाएगा. इसके अलावे और कई लुभावने वादे कांग्रेस की और से किया गया है.
खाली पदों को भरा जाएगा
सिंह ने कहा कि सरकार बनने के 6 माह के अंदर खाली पड़े सभी विभागों के पदों को भरा जाएगा. जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा. इनमें से कई वादों को रांची में हुई कांग्रेस की रैली में नेताओं ने किया था. बता दें कि झारखंड में महागठबंधन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. गठबंधन में कांग्रेस को 31 सीटें मिली है.