बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
02-Dec-2019 02:47 PM
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की 16 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी समेत कई दिग्गजों ने सोमवार को अपनी-अपनी सीटों से पर्चा भरा।
डॉ. लुईस मरांडी ने जहां दुमका से नामांकन किया, वहीं हेमंत सोरेन ने बरहेट से अपने नामजदगी का पर्चा भरा। हेमंत इस बार दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका से वह पहले ही नॉमिनेशन कर चुके हैं।
इधर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बरहेट से नामांकन करने निकले। हेमंत ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राजमहल के सांसद विजय हांसदा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन इस बार दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 29 नवंबर को दुमका से अपना नामांकन दाखिल किया था।
हेमंत ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्हीं दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वे दुमका से चुनाव हार गए थे। उनका दावा है कि इस बार वे हार का बदला दोनों जगहों से चुनाव जीतकर लेंगे।
पांचवें और अंतिम चरण के लिए प्रत्याशियों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की 4 दिसंबर को जांच की जायेगी। 6 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले पायेंगे। 6 दिसंबर को ही उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा।