दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
17-Aug-2022 03:04 PM
DESK: 15 साल की बीमार लड़की अपनी मां के साथ मस्जिद के हाफिज पास झाड़फूंक कराने गयी थी। उसे क्या पता था कि वहां उसकी इज्जत लूट ली जाएगी। हाफिज ने बीमार लड़की की मजबुरी का फायदा उठाया। हाफिज ने झाड़फूंक के बहाने बच्ची के साथ रेप किया वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार उसकी इज्जत लूटी गयी। लेकिन लड़की की मां को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब पिता को इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी हाफिज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद हाफिज मौके से फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जब हाफिज ने दूसरी बार गंदा काम किया तब लड़की ने मां को सारी बातें बता दी जिसके बाद समाज के डर के कारण उसने भी इस बात को दबा लिया किसी को नहीं बतायी। यहां तक कि अपने पति को भी इसकी जानकारी नहीं दी। महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता था। एक दिन जब मुंबई से अपने घर लखनऊ पहुंचा तब पिता को देख बेटी चिख चिख कर रोने लगी।
उसके रोने से पिता भी हैरान रह गये। उन्होंने पत्नी और बेटी को बिठाया और रोने की वजह जानने की कोशिश की तब जो कुछ पता चला उसे सुनकर पिता के पैर तले जमीन खिसक गया। आनन फानन में वे पीड़िता और उनकी मां को लेकर थाने पहुंचे जहां पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिर थाने मे आरोपी हाफिज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
आरोपी हाफिज फखरे आलम कनकहा मस्जिद में रहता है। वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी हाफिज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मस्जिद के हाफिज की यह शर्मनाक करतूत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। मोहन लालगंज इलाके की रहने वाला पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।