Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
03-Sep-2022 02:12 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: एक महिला पर उसके भैसूर की गंदी नजर थी। वह अपने पति के बड़े भाई की हरकतों और गंदी नजरों से तंग आ गयी थी। उसे लगा कि अब वो घर में भी सुरक्षित नहीं है। एक दिन उसने घर से भागने का फैसला लिया। जेठ की गंदी नजरों से बचने के लिए वो घर से भाग गयी। लेकिन घर से बाहर निकलते ही वह एक दलाल के चंगुल में फंस गयी। नौकरी का झांसा देकर दलाल उसे रेड लाइट एरिया में ले गया और 51 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। दलाल महिला को लेकर कोठे पर छोड़ आया। फिर क्या हुआ जानिए..
दरअसल सीतामढ़ी के खुश्की नगर रेड लाइट एरिया में एक महिला को 51 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेड लाइट एरिया से महिला को बरामद किया। महिला सीतामढ़ी के बेलसंड थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। जो अपने जेठ की गंदी नजरों से इतना परेशान थी कि 9 अगस्त को घर छोड़ने का फैसला लिया।
वह घर बार छोड़कर भाग गई इसी दौरान मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भटकने के दौरान उसे जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दलाल से मुलाकात हो गई। दलाल ने महिला को 15 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी देने का झूठा झांसा देकर उसे पूर्णिया में ले जाकर देह व्यापार के धंधे से जुड़ी महिला शब्बो के हाथों 51 हजार में बेच दिया।
इसी दौरान कोठे पर पहुंचे एक ग्राहक को सीतामढ़ी की महिला ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। जिसकी सहायता से सीतामढ़ी की पुलिस और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की और खुश्की नगर रेड लाइट एरिया से महिला को सकुशल बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।