क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
02-Jun-2020 03:41 PM
DELHI : मशहूर मॉडल जेसिका लाल मर्डर केस में दोषी मनु शर्मा को रिहा करने का फैसला लिया गया है. मनु शर्मा के रिहा करने का आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मनु शर्मा को रिहा करने का आदेश दिया.
बता दें कि मशहूर मॉडल जेसिका लाल की हत्या 29 अप्रैल, 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जेसिका लाल की गलती बस इतनी थी कि उसने शराब परोसने से मना कर दिया था. जिसके बाद हत्या के आरोप में मनु शर्मा को गिरफ्तार किया गया था. लंबे समय तक मामला कोर्ट में चलने के बाद मनु शर्मा को 1999 में मॉडल जेसिका लाल की हत्या का दोषी पाया गया था. जिसके बाद से मनु शर्मा जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
बता दें कि मनु शर्मा हरियाणा के नेता विनोद शर्मा का बेटा है. सात साल तक चले मुकदमे के बाद इस मामले में फरवरी 2006 में सभी आरोपी बरी हो गए थे. जिसके बाद एक बार फिर से जेसिका की बहन ने इस मामले को उठाया था और फिर यह मामला मीडिया में उछला. जिसके बाद जेसिका लाल मर्डर केस में इंसाफ के लिए दिल्ली क्या पूरा देश एक साथ आ गया. इस केस को दोबारा खोलना पड़ा. फास्टट्रैक कोर्ट में केस चला. उसके बाद जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई.