ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / news / जहानाबाद में भी अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सेना भर्ती के लिए अग्निवीर योजना...

जहानाबाद में भी अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सेना भर्ती के लिए अग्निवीर योजना को लेकर रेल रोका

16-Jun-2022 08:47 AM

By AJIT

JEHANABAD: केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए अग्निवीर योजना का जगह-जगह पर विरोध हो रहा है। जहानाबाद में भी सुबह सवेरे छात्रो ने अग्निवीर योजना को लेकर पटना-गया सड़क मार्ग और पटना-गया रेलवे ट्रैक को जाम कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रो ने जहानाबाद स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया और स्टेशन के पास काको मोड़ सड़क पर आगजनी की। 


इस मिशन का पूरे बिहार समेत अन्य राज्यो में भी छात्रो का विरोध प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। छात्रो के द्वारा कई जिलों में ट्रेनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उसके दौरान आज सुबह सुबह  इसको लेकर जहानाबाद में भी छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग को भी निशाना बनाते हुए जमकर हंगामा किया है। 


पटना-गया मेमू सवारी गाड़ी को जहानाबाद स्टेशन पर रोककर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ट्रेन रोके जाने की सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। ताकि रेल का परिचालन सुचारू रूप से चालू कराया जा सके। दूसरी तरफ छात्रों ने शहर के स्टेशन इलाके के काको मोड़ के समीप सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है। इस योजना को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं छात्रों के प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया है वहीं सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा कर सड़क मार्ग को चालू कराया गया।