बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
07-Nov-2019 06:25 PM
JEHANABAD : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की दो कार, बोलेरो और 4 बाइक भी बरामद किया गया.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए जहानाबाद एसपी श्री मनीष ने बताया कि जिले के ओकरी ओपी इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी. तभी पेट्रोलिंग टीम की नजर दो संदिग्ध लोगों पर पड़ी, जो बाइक के साथ खड़े थे. पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों लोग चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने पुलिस को अपने एक और साथी का भी पता बताया. जहां पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की गई है.

पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि अपराधियों के पास से एक मार्टिज कार, एक ट्रैक्टर, एक इंडिगो कार, एक बोलेरो और 4 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. उनके पास से 6 मास्टर चाभी और 5 मोबाइल भी जब्त किया गया.