मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Nov-2024 07:01 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां काको थाना क्षेत्र के ढेरसैया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी खुशबू कुमारी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पति का दूसरी महिला के साथ था अवैध संबंध
मृतका के भाई पिंटू साव ने बताया कि खुशबू की शादी दो साल पहले गौरीचक थाना क्षेत्र के डब्लू साव के साथ हुई थी। डब्लू का दूसरी महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या
डब्लू अक्सर खुशबू से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले खुशबू अपने मायके आई हुई थी। आज सुबह, जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे, डब्लू घर आया और खुशबू पर चाकू से हमला कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग खुशबू को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काको थाना पुलिस को सूचित किया गया है और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।