1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
01-Nov-2023 04:20 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गयी है। सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और आशीर्वाद नर्सिंग होम को सील किया गया। बता दें कुछ दिन पहले जहानाबाद के दो नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गयी थी थी। परिजनों ने वहां के डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया था और जमकर हंगामा भी मचाया था।
इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद डीएम के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। सीओ के नेतृत्व में होरिलगंज इलाके में चल रहे श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल में छापेमारी की गयी। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जब नर्सिंग होम के मालिक से डॉक्यूमेंट की मांग की गयी तब उन्होंने किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया।
फिर कुछ देर बाद श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी अचानक गायब हो गये। जिसके बाद नर्सिंग होम को सील किया गया। सीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई से इलाके के क्लिनीक और नर्सिंग होम संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
जहानाबाद सदर प्रखंड के सीओ संजय कुमार अम्वष्ट ने बताया कि छापेमारी टीम में मौजूद डॉक्टर ने जब श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल से कागजात की मांग की तो संचालक ने किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखाया। जिसके बाद श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल होम को सील किया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य फर्जी नर्सिंग होम और क्लिनिक की छापेमारी में जुटी है। 



