RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
01-Feb-2020 02:17 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां सरेआम CO की गुंडई देखने को मिली है. मामूली सी बात पर जहानाबाद सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है. डॉक्टर की पिटाई से नाराज अन्य डॉक्टरों ने फिलहाल काम को पूरी तरह ठप कर दिया है. घटना की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.
घटना जहानाबाद सदर हॉस्पिटल की है. जहां जहानाबाद अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट की गुंडई सामने आई है. एक डॉक्टर की ओर से सीओ के ऊपर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट किसी काम के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे. उन्हें ओपीडी के रूम नंबर 7 में जाना था. एक डॉक्टर से उन्होंने पता पूछा और इस दौरान दोनों के बीच बात बढ़ गई.
सीओ और डॉक्टर मामूली सी बात पर साहेब ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद अन्य डॉक्टरों ने नाराजगी व्यक्त की. डाक्टरों ने ओपीडी सेवा को ठप कर दिया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरोपी सीओ पर फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बहरहाल सेवा ठप होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.