School Uniform : सरकारी स्कूलों में ड्रेस वितरण को लेकर लागू होंगे नए नियम, जीविका दीदियों को मिला बड़ा काम; पढ़िए क्या है नया नियम Bihar officers meeting : Bihar में आज से लागू हुआ नया सिस्टम, सप्ताह में दो दिन अफसरों से होगी फेस टू फेस बात; जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया BJP National President : नितिन नवीन आज करेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, सबसे युवा अध्यक्ष बनने का भी कायम होगा रिकॉर्ड Bihar urban development : बिहार में भवन नियमावली उल्लंघन पर नहीं होगी जेल, कड़े दंड से राहत की तैयारी bihar news : बिहार में अब घर बैठे-बैठे मंगाइए दूध,सरकार करवाएगी दुग्ध उत्पादों की होम; प्लान हुआ तैयार Patna NEET student : नीट छात्रा मामले में बड़ा खुलासा, शंभू गर्ल्स हॉस्टल संचालक के बेटा का नाम आया सामने; उठने लगी गिरफ्तारी की मांग Tamil Nadu government : बिहार में बने कप सिरप में मिला जहरीला रसायन, ‘आलमंड किट’ खांसी सिरप के बिक्री और निर्माण पर रोक Shambhu Girls Hostel case : मोबाइल लोकेशन से खुल रहे राज, लड़की और हॉस्टल के मालिक का मोबाइल लोकेशन सेम; SIT ने अस्पतालों के कागजात किए जब्त Bihar librarian job : बिहार के स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्ष बहाली पर फिलहाल ब्रेक, हजारों अभ्यर्थियों को झटका Bihar District Officer List : बिहार सरकार ने सभी जिलों के लिए प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, सीके अनिल को गयाजी और डॉ. बी राजेंदर पटना; देखें पूरी लिस्ट
29-Jul-2022 05:49 PM
PATNA: JDU ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। राज्य सरकार की योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर विचार रखने की जिम्मेवारी जेडीयू ने दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कुल 10 जेडीयू प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है।
जेडीयू प्रवक्ता की सूची में नीरज कुमार, मंजीत कुमार सिंह, डॉ. रणवीर नंदन, प्रगति मेहता, निखिल मंडल, अभिषेक झा, अरविंद निषाद, डॉ. सुनिल कुमार सिंह, अंजुम आरा और परिमल कुमार का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 जुलाई को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 69 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये थे। इनमें विधान पार्षद राधा चरण शाह के अलावा पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और पार्टी के पुराने नेता निहोरा प्रसाद यादव भी शामिल थे।
पूर्व विधायक महेश्वर यादव और विक्रम कुमार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये थे। इसके अलावा पार्टी ने 30 प्रदेश महासचिव बनाए हैं और 60 प्रदेश सचिव भी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश महासचिव की लिस्ट में विधान पार्षद रीना यादव के साथ-साथ पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह और हेम नारायण शाह शामिल थे। वही पूर्व विधायक प्रदीप सिंह को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया था।
बीते 25 जुलाई को जारी जेडीयू के पदाधिकारियों की जो लिस्ट जारी की गयी थी उसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को भी प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके अलावा लोक प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया था। प्रदेश सचिव के लिस्ट में कई ऐसे नेताओं को एडजस्ट किया गया था। जो फिलहाल संगठन में किसी पद पर नहीं थे। इनमें नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, राजू गुप्ता, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय शामिल हैं।
