अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Nov-2020 12:38 PM
PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार एक बार फिर से नेता चुन लिए गए हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों ने मुहर लगा दी है. बीजेपी के नेताओं के पहुंचने के साथ ही अब एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने जा रही है.
अब एनडीए का नेता चुना जाएगा
सीएम आवास पर ही चारों दलों के नेता एनडीए विधायक दल के नेता को चुनेंगे. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना हैं. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के चारों दलों के विधायक और नेता सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं.
16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश
बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.