ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / JDU सांसद ने मुकेश सहनी को चेताया- ज्यादा मुगालते में नहीं रहें वर्ना...

JDU सांसद ने मुकेश सहनी को चेताया- ज्यादा मुगालते में नहीं रहें वर्ना चिराग पासवान वाला हाल हो जायेगा

27-Jul-2021 03:30 PM

PATNA : NDA में सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगा कर विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने वाले वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को जेडीयू के सांसद ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. जेडीयू के सांसद ने कहा है कि मुकेश सहनी किसी मुगालते में नहीं रहे वर्ना उनकी हालत भी चिराग पासवान टाइप हो जायेगी. सारे विधायक एनडीए के साथ चले जायेंगे औऱ मुकेश सहनी अकेले अपनी पार्टी में रह जायेंगे.


सांसद सुनील कुमार पिंटू ने दी चेतावनी
दिल्ली में फर्स्ट बिहार से बात करते हुए सीतामढी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी के अगर चार विधायक जीते हैं तो उन्हें एनडीए का वोट मिला. चुनाव हारने के बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया. इसके बावजूद उन्हें कोई शिकायत थी तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कह सकते थे. लेकिन मीडिया में जाकर इस तरह से बयान देना गलत है.


चिराग के जैसा हाल हो जायेगा
जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि मुकेश सहनी को लोक जनशक्ति पार्टी का हाल देख लेना चाहिये. चिराग पासवान एनडीए से अलग राह पकड़ रहे थे. नतीजा ये हुआ कि उनको छोड कर बाकी सभी सांसद एनडीए के साथ आ गये औऱ चिराग पासवान अकेले रह गये. सांसद ने उम्मीद जतायी कि मुकेश सहनी ऐसा नहीं करेंगे. अगर वे ऐसा करने की सोचेंगे तो फिर उनके चारों विधायक ही उनका साथ नहीं देंगे. सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि मुकेश सहनी ने अगर एनडीए छोड़ने की गलती तो अकेले ही रह जायेंगे.


सब को मिल रहा है पर्याप्त सम्मान
सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि बिहार में एनडीए वोटरों के बल पर गठबंधन की सभी पार्टियों के विधायक जीत कर आय़े हैं. मुकेश सहनी किसी औऱ मुगालते में नहीं रहें. सरकार में जिस पार्टी के जितने विधायक हैं उसके आधार पर उन्हें प्रतिनिधित्व मिल रहा है. जेडीयू सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन की सभी पार्टियों की बात सुनते हैं औऱ सभी नेताओं को सम्मान देते हैं.


सरकार एक तय एजेंडे पर काम कर रही है जिसे सभी पार्टियों ने मिल कर बनाया है. फिर भी मुकेश सहनी को कोई परेशानी है तो उन्हें मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी बात कहनी चाहिये. मीडिया में इस तरह की बयानबाजी से सरकार औऱ गठबंधन की छवि खराब होती है. छोटी छोटी बातों पर मुंह फुलाने औऱ बयानबाजी से राजनीति नहीं होती है.