तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jul-2021 11:45 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद ललन सिंह आज अचानक उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे हैं. उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड रोड स्थित आवास पहुंचकर ललन सिंह ने तकरीबन घंटे भर तक उनसे बातचीत की है.
ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह बतौर मंत्री शामिल हुए थे. उसके बाद से जेडीयू की अंदरूनी सियासत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई नहीं दी है. लेकिन इस बीच उपेंद्र कुशवाहा से ललन सिंह की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है.
घंटे भर तक उपेंद्र कुशवाहा से बंद कमरे में बातचीत करने के बाद बाहर निकले ललन सिंह से जब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू के शामिल होने की बाबत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए अधिकृत थे और उन्होंने जो फैसला किया वह सही है. पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर ललन सिंह ने कहा कि सब कुछ ठीक है. इसके अलावे ललन सिंह ने कोई सवाल का जवाब नहीं दिया.
उधर ललन सिंह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब इस पर कोई प्रतिक्रिया देना बाकी नहीं रह जाता है. वह पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए अधिकृत थे और उन्होंने जो सही समझा वह फैसला लिया. उपेंद्र कुशवाहा कल यानी 10 जुलाई से बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं. थोड़ी देर में कुशवाहा पटना से रवाना हो जाएंगे और उसके ठीक पहले ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की है