बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Mar-2020 04:44 PM
DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस को धो डाला। ललन सिंह ने दिल्ली हिंसा के लिए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को जिम्मेदार ठहराया है। ललन सिंह ने कहा कि जो लोग भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं,उन्हें इसका कारण बताना चाहिए कांग्रेस ने सीएए का विरोध किया है लेकिन उसके पास भी इसका तार्किक कारण नहीं है।
ललन सिंह ने कांग्रेस को चेताया कि अगर देश रहेगा तभी वह राजनीति कर पाएंगे नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर जिस तरह शिक्षकों को भड़काया जा रहा है। जेडीयू सांसद ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने से देश का माहौल बिगड़ा है कांग्रेस देश को खतरनाक स्थिति में ले जा रही है ।
ललन सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा धार्मिक आधार पर हुआ था और ऐसी स्थिति में अगर हमारा कोई भाई ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में फंसा रह गया तो उसे ससम्मान वापस लाना और नागरिकता देना सरकार का धर्म है। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून के जरिए एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है लेकिन इस पर बेवजह राजनीति की जा रही है। दिल्ली हिंसा के लिए घटिया राजनीति जिम्मेदार है।