Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
28-Nov-2021 08:13 AM
PATNA: शराब को लेकर बिहार सरकार औऱ जेडीयू का खेल दिलचस्प है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर दूसरे लोगों को शराब न पीने की कसम खिला रहे हैं. लेकिन उनकी पार्टी के ही एक सांसद की एक वायरल हो रही तस्वीर कुछ औऱ कहानी कह रही है. जेडीयू के सांसद शराब तस्करी में जेल जा चुके व्यक्ति के हाथों से सम्मानित हो रहे हैं. जेडीयू सांसद की ये तस्वीर वायरल हो चुकी है.
सांसद महाबली सिंह की तस्वीर वायरल
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के सांसद हैं महाबली सिंह. उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वे संजय सिंह नाम के व्यक्ति के हाथों गुलदस्ता लेकर सम्मानित हो रहे हैं. जेडीयू सांसद को गुलदस्ता दे रहा संजय सिंह शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक खुद को जेडीयू सांसद महाबली सिंह का करीबी बताने वाला संजय सिंह औऱ उसका बेटा शराब तस्करी का आरोपी है. बिहार के बक्सर जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने संजय सिंह औऱ उसके बेटे के खिलाफ इसी साल 4 जनवरी को शराब तस्करी का केस दर्ज किया था. इस केस में संजय सिंह को जेल भी भेजा गया था, हालांकि बाद में वह बेल पर बाहर आ गया. जेल से छूटने के बाद संजय सिंह फिर सांसद महाबली सिंह के साथ नजर आ रहा है.
उधर इस बाबत सांसद महाबली सिंह से भी मीडिया ने सवाल किया तो उनका जवाब भी कम दिलचस्प नहीं था. सांसद ने मीडिया से कहा कि बिहार में कानून का राज है. कानून अपना काम कर रहा है. चाहे कितना बड़ा माफिया हो उस पर कार्रवाई हो रही है. लेकिन वह माफिया सांसद के साथ क्यों नजर आ रहा है इस पर महाबली सिंह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये.