समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
08-Jun-2020 11:38 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत की है. रविवार को पहले दिन नीतीश कुमार ने कई जिलों के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की थी और अब आज एक बार फिर से सीएम आठ जिलों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल, सहरसा, मधेपुरा जिला के पदाधिकारियों से 1:11 बजे से संवाद शुरू कर चुके हैं, जबकि 12 बजे से किशनगंज, अररिया के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री 4 बजे से पूर्णिया, कटिहार के पदाधिकारियों और 5 बजे दरभंगा के जेडीयू पदाधिकारियों से रूबरू होंगे.
जेडीयू के इस वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं. आपको बता दें कि रविवार को पहले दिन मुख्यमंत्री ने जेडीयू पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान 15 साल बनाम 15 साल की चर्चा करने का मंत्र दिया था. आज के सम्मेलन की शुरुआत के पहले मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद के दौरान लगातार यह कह रहे हैं कि हमें विपक्ष के हर सवाल का जवाब सरकार के कामकाज के हिसाब से देना है.