बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-Nov-2020 03:55 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच भी तल्खी बढ़ी हुई है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां जेडीयू के एक समर्थक के ऊपर माले के कार्यकर्ता को गोली मारने का आरोप लगा है. चुनावी बहस के दौरान सीएम नीतीश को लेकर टिप्पणी करने को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.
घटना पटना जिले के पुनपुन इलाके की है, जहां कोठी एरिया के गंजपर में जदयू समर्थक ने माले समर्थक को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि चुनावी बहस के दौरान सीएम नीतीश को लेकर भला-बुरा कहने से नाराज जेडीयू समर्थक ने इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिली है कि गोली माले समर्थक के पैर में लगी है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जदयू और माले समर्थकों के बीच चुनावी चर्चा चल रही थी. चर्चा जोरों पर थी. लोग एक-दूसरे की पार्टी को भला-बुरा कह रहे थे. इसी दौरान एक माले समर्थक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घोटालेबाजों का सरदार और गरीबों का शोषण करने वाला भी कह दिया. इस बात को लेकर उन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि जदयू के समर्थक ने माले समर्थक प्रमोद दास को गोली मार दी.
गोली चलने की घटना होते ही गंजपर में अफरातफरी मच गई. घायल प्रमोद को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. गांव में किसी तरह से मामला फिलहाल शांत कराया गया. बताया जा रहा है की इस घटना को लेकर किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.