बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
06-Dec-2024 05:08 PM
By First Bihar
Jdu Politics: मनीष कुमार वर्मा की यात्रा को रोक दिया गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव की यात्रा को स्थगित करने का पत्र जारी किया है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए थे. इसके बाद उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के कार्यक्रम को बंद करने की चिट्ठी जारी की है. हालांकि, पत्र में कार्यक्रम रोकने की वजह का उल्लेख नहीं किया गया है.
मनीष वर्मा का कार्यक्रम स्थगित
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज आज 6 दिसंबर को पत्र जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थगित किया जाता है. उमेश कुशवाहा ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा एवं एनडीए की जिलावार संयुक्त बैठक समय के अनुरूप होगी.
आखिर क्यों रोक दी गई यात्रा...वजह नहीं बताया गया
बता दें, आईएएस अधिकारी रहे मनीष कुमार वर्मा जेडीयू ज्वाइन करने के कुछ समय बाद से जिलों का दौरा कर रहे थे. जिलों में जाकर पार्टी का कार्यक्रम कर रहे थे. नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि कार्यक्रम स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है. पार्टी के जानकार बताते हैं कि दल के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. मनीष वर्मा की जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी में ही अलग-अलग राय थी.
विवेकानंद की रिपोर्ट