अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 01:14 PM
PATNA : जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें जालसाजी का सरताज बताया है. नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग चुनाव आयोग के अनुदेश का अनुपालन नहीं करते हैं वो उसपर सवाल खड़ा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा गलत दिया और आज चुनाव आयोग पर प्रवचन दे रहा है.
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को पर हमला बोलते हुए कहा कि पिता के बेल के लिए कोर्ट जा रहे हैं तो और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. निरज कुमार ने आरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आप इसपर चुप क्यों हैं. इसका साफ मतलब है कि आप इसे स्पोर्ट कर रहे हैं.
नीरज कुमार ने एक बार फिर से संपत्ति पर हमला बोलते हुए कहा कि पैतृक गांव व ननीहाल में जो जमीन है वो इनके चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं है. उस जमीन की लागत लगभग 70 लाख रुपए की है, तो फिर उस संपत्ती का ब्यौरा क्यों नहीं. तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए उनकी मंशा क्या है. क्या इतना भी त्याग नहीं कर सकते कि जिनकी जमीन है उनको वापस कर दे?"
तेजस्वी के 10 लाख नौकरी वाले वादे पर हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग 420 के आरोपी को पीए का नौकरी देते हैं तो उनके नौकरी देने की प्रक्रिया क्या होगी सोच लीजिए.