ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / JDU ने सुशील मोदी से पूछा.. केंद्रीय मंत्रिमंडल के दागियों पर क्यों नहीं...

JDU ने सुशील मोदी से पूछा.. केंद्रीय मंत्रिमंडल के दागियों पर क्यों नहीं बोलते? मंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार पर बोल रहे हमला

09-Sep-2022 12:09 PM

PATNA : नीतीश कुमार ने बिहार में सत्ता का सियासी समीकरण क्या बदला बीजेपी विपक्ष की भूमिका में आ गई. नतीजा यह हुआ कि पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी हर दिन मौजूदा महागठबंधन की सरकार के ऊपर हमला बोलते हैं. पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब नीतीश कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ निशाना साध रहे हैं. ऐसे में अब जेडीयू ने भी सुशील मोदी को मजबूती से जवाब देना शुरू कर दिया है. JDU ने अब सुशील कुमार मोदी से ही सवाल पूछ डाला है.



पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने सुशील मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं. संजय कुमार सिंह ने पूछा है कि मोदी कैबिनेट में शामिल दागी मंत्रियों के ऊपर उनकी जुबान क्यों नहीं खुलती. सुशील कुमार मोदी को यह बताना चाहिए कि लखीमपुर खीरी जैसे कांड में कौन लोग शामिल थे और इस कांड में शामिल होने के बावजूद किसको केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनाकर रखा गया?



इतना ही नहीं जेडीयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि दरअसल सुशील कुमार मोदी की राजनीति बिहार में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने हास्य पर लगा रखी है. उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद चलता कर दिया गया. राज्यसभा तो गए लेकिन केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली. अब सुशील कुमार मोदी को ऐसा लगता है कि अगर वह नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोलेंगे तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिल जाएगी. जेडीयू नेता ने कहा कि सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बना पाते हैं तो यह उनके लिए अच्छा सौदा साबित होगा.